समस्तीपुर, जनवरी 28 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कुरसाहा नहर में प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरसाहा निवासी बालक चौधरी के पुत्र संजीत कुमार (25) के रूप में की गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ नहर किनारे लग गई। इसी बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीननगर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवाओं के साथ वह सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर किनारे गए थे। प्रतिमा को लेकर अन्य साथियों के साथ संजीत कुमार भी गहरे पानी में गया। जिससे वह डूबने लगा। जहां उसके साथियों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया। उसके बाद युवक को नहर से बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.