साहिबगंज, जून 20 -- साहिबगंज। शहर के हबीबपुर स्थित शिव मंदिर में राधा -कृष्ण की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार से शुरू होगा। अनुष्ठान के पहले दिन रविवार को मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी । नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय गंगा तट पर जाकर कलश में गंगा जल भर कर वापस मंदिर में कलश स्थापित किया जायेगा। दूसरे दिन स्थापित होने वाली प्रतिमा का नगर भ्रमण कराने को लेकर शोभा यात्रा निकलेगी। तीसरे व चौथे दिवस प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...