प्रतिमा पर बीयर फैलाने वाले के खिलाफ मुकदमा
मैनपुरी, मार्च 25 -- करहल चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर बीयर फैलाने का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर मामला गरमा गया। क्षत्रिय महासभा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि उसका कोई पता नहीं चला है। महासभा और करणी सेना ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मंगलवार की रात करहल चौराहे पर स्थित इतिहास पुरुष महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर एक युवक द्वारा बीयर फैलाने का वीडियो वायरल हुआ तो नाराजगी फैल गई। ये वीडियो कब का है ये तो पता नहीं चल पाया लेकिन बुधवार की सुबह क्षत्रिय महासभा तथा करणी सेना के लोग पुलिस के पास पहुंच गए। करणी सेना ने एसपी कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया। वहीं क्षत्रिय महासभा ने ज्ञापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.