दरभंगा, जनवरी 29 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के कोर्थु गांव में भैरव बाबा की प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुधवार को एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह पांच दिवसीय अनुष्ठान 2 फरवरी को समाप्त होगा।कलश यात्रा में 111 महिलाएं और युवतियां अपने सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यह यात्रा बाजे-गाजे के साथ भैरव स्थान से शुरू होकर दह पोखर के रास्ते भोला बाबा मंदिर होते हुए गांव का भ्रमण किया। दह पोखर पर धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके बाद सभी कलश प्रतिमा स्थापना स्थल पर रखे गए। आयोजकों के अनुसार गुरुवार को जलाधिवास व प्रतिमा स्थापना की जाएगी। शुक्रवार को कोर्थु गांव में बाजे-गाजे के साथ नगर परिक्रमा होगी। शनिवार को पूजन राज्याधिवस का आयोजन होगा। जबकि रविवार को बाबा भैरव प्रतिमा की प्रतिष्ठा हवन के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.