पूर्णिया, फरवरी 1 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर दियारा पंचायत के झलारी गांव स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं श्रीराम की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलश शोभायात्रा में 125 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश रख मंदिर स्थल से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शामिल हुई। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करते हुए पकड़िया घाट कारी कोसी नदी में जल भरकर पुनः परिभ्रमण करते हुए मंदिर स्थल पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों द्वारा शरबत, पानी, फल आदि की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक महावीर मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित और प्राण प्रतिष्ठा ...