देवरिया, मार्च 30 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना के मुण्डेरा लाला स्थित मां उर्मिला देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज में रविवार दोपहर राम प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा अनावरण एवं विशिष्ट जनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य विचार दास जी महाराज (पीठाधीश्वर, मगहर मठ) एवं विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह कुशवाहा (पूर्व विजिलेंस अधिकारी) उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रबंधक व समाजसेवी प्रेम कुशवाहा ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना पुत्र का सबसे बड़ा पुनीत कर्तव्य है।इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं सिलाई मशीन वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों को साड़ी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भू शरण कुशवाहा ने की। इस दौरान डॉ...