मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- अमृत इंटर कालेज रोहाना में आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं पुरातन छात्र मिल समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कालेज व रोहाना शुगर मिल के संस्थापक स्वर्गीय सरदार श्याम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। रोहाना मिल में स्थित अमृत इंटर कालेज परिसर में रविवार को प्रतिमा अनावरण एवं पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि श्रद्धेय सरदार श्याम सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके आदर्शों, मूल्यों और श्रेष्ठ संस्कारों को जन जन तक पहुंचाने का सार्थक संकल्प है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय सरदार श्याम सिंह को आज हम याद कर रहे है, उनकी प्रतिमा का अनावरण करने का उन्हें सौभाग्य मिला है यह उनके लिए बडे ही गर्व की बात है। इस अवसर पर अतिथियों के द्वार...