इटावा औरैया, अगस्त 19 -- बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एआईसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्णा ओझा, पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदन मोहन शुक्ला साकेत मिश्रा, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की मौजूदगी में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। समाजसेवी महिला प्रतिमा अग्निहोत्री के अतिरिक्त करतार सिंह सपा के लोहिया वाहिनी जसवंत नगर के अध्यक्ष ने सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।इस मौके पर हेमन्त तिवारी एड., अतुल पाण्डेय, अनुराग शर्मा ,राहुल तिवारी, उमेश तिवारी सहित आधा सैकडा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...