लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के उन्नयन और सम्मान के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे समरसता, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।डॉ. सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा में बीते एक वर्ष से इसी भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले एक वर्ष में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 20 से अधिक प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में महाराजा बिजली पासी किला के पुनरुद्धार का मेगा प्रोजेक्ट भी तेजी से प्रगति पर है।डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा और भव्य ग...