बदायूं, मार्च 25 -- बिसौली। जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर में क्रांतिकारियों तथा मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में तहसील पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। कहा कि 24 मार्च की सुबह शाहजहांपुर के टाउन हॉल में स्थापित शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह की प्रतिमाओं को ढहा दिया गया। साथ ही मेरठ के भगवानपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन, तेजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, एडवोकेट योगेश कुमार यादव, एडवोकेट युधिष्ठिर यादव, एडवोकेट वेद प्रकाश यादव और आशुतोष पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.