शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। शहीदों की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन की ओर से मंगलवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...