अमरोहा, जून 4 -- गर्भपात करने से इनकार व दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश डाली। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला के ग्रामीणों ने सोनू खड़गवंशी के अलीगढ़ मार्ग किनारे घर के आगे चारपाई पर किसी महिला को पड़े हुए देखा था। सोनू के घर के दरवाजे पर ताला हुआ था। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारपाई पर सोनू की 24 वर्षीया पत्नी पिंकी उर्फ प्रतिभा का शव पड़ा था। गांव में खबर लगते ही हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- प्रतिभा हत्याकांड में पति समेत पांच पर मुकदमा, ससुराल में तोड़फोड़ के बाद आगजनी सूचना पर थाना सैदनगली के गांव तरारा निवासी प्रतिभा के मायके वाले पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उधर, प्रभारी निरीक्षक कोतवा...