घाटशिला, मई 21 -- घाटशिला, संवाददाता। माझी पारगाना माहाल, धाड़ दिशोम की ओर से बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 माझी पारगाना माहाल भवन, पावड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के 26 प्री-मैट्रिक कोचिंग सेंटरों के श्रेष्ठ 100 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में इन कोचिंग सेंटरों से कुल 874 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 589 प्रथम श्रेणी, 260 द्वितीय श्रेणी तथा 4 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह उपलब्धि गरीब एवं वंचित आदिवासी बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में माझी पारगाना माहाल के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

कोचिंग की व्यवस्था ज्ञात हो कि विगत तीन वर्षों से माझी पारगाना माहाल, धाड़ दिशोम द्वारा सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर एवं...