मोतिहारी, मई 3 -- आदापुर,एसं। प्रखंड क्षेत्र के बखरी पंचायत अंतर्गत टिकुलिया गांव में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 71वीं वाहिनी, पिपराकोठी की असिस्टेंट कमांडेंट शिवांगिनी राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। असिस्टेंट कमांडेंट ने कहा कि जीवन में कोई भी कार्य करें तो लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें, क्योंकि छोटा लक्ष्य कभी बड़ी सफलता नहीं देता। उन्होंने कहा कि सपना वही सच्चा होता है जो आपकी नींद उड़ा दे। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरणादायी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों को अपने करियर निर्माण के लिए प्रतिदिन स्वयं से कहना चाहिए-"मैं सर्वश्रेष्ठ हूं, म...