पाकुड़, मई 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित हुए। विधायक ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक के आगमन पर प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में बच्चों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- प्रतिभा सम्मान समारोह 2026: धाड़ दिशोम ने 100 मेधावी छात्रों को किया सम्मानितकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूरती, बीडीओ टुडू दिलीप एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ...