सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज, कबरी में सोमवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऋतु सिंह पटेल रही। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं पूजा पांडेय और पूजा सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करता। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें- हिन्दू इंटर कॉलेज के मेधावियों को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ऋतु सिंह पटेल ने हाईस्कूल परीक्षा ...