अयोध्या, जनवरी 28 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अयोध्या महानगर शाखा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम वल्भाकुंज जानकी घाट के अधिकारी राजकुमार दास द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजकुमार दास ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का मुख्य विषय सफलता के लिए कड़ी मेहनत,शिक्षा के महत्व और सामाजिक योगदान पर केंद्रित होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कियुवाओं को प्रेरित करने,कड़ी मेहनत के साथ संस्कार विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयं स...