प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
गया, अप्रैल 2 -- डोभी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीड़ासिन में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में 410 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनीं मुस्कान कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक परीक्षा में मिथलेश कुमार, निखिल राज और गुड्डू राज सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन कुमार सिन्हा व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.