समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भरपुरा पटपारा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में उप मुखिया राजबली राय के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रो.राम बहादुर सिंह एवं संचालन सिया प्रसाद यादव ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, रामप्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, डॉ ललितेश्वर प्रसाद, पंचायत समिति सदस्या नीतू देवी, हृदय नारायण, विकास भारती आदि ने संबोधित किया। समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले आयुष कुमार, फूलमाला कुमारी , राहुल कुमार शर्मा, रानी कुमारी, सुमन कुमारी, काजल कुमारी, अजय कुमार, रॉकी यादव, सौरभ कुमार, विवेक कुमार, गोलू कुमार सहित 29 छात्रों को सम्मानित किया गया। मौके पर दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...