रुडकी, दिसम्बर 29 -- त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की की ओर से सोमवार को हाल ही में संपन्न हुए प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर समीक्षा की गई। समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी के आवास पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सभी क्षेत्र प्रभारियों और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए अपने विचार रखे। अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने समिति के सभी सदस्यों का समूह भाव से कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनुराग त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, कुलभूषण त्यागी, नवीन त्यागी, विनोद त्यागी, राकेश त्यागी, मुनेश त्यागी, डॉ प्रदीप त्यागी, नरोत्तम त्यागी, संजय त्यागी, बृजेश त्यागी, अशोक त्यागी, शिव कुमार त्यागी, आदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...