जमुई, मई 10 -- गिद्धौर, निज संवाददाता रविवार को स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई प्रतिष्ठित विद्वानों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. आशुतोष तिवारी, दीपांशु पाठक, मुंगेर विश्वविद्यालय के मानवीकीय संकायाध्यक्ष प्रो. भवेशचन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. लखनलाल पाण्डेय ने भाग लिया। इस मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए शिक्षा के महत्व और संस्कारयुक्त जीवन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही प्रखंड के विभिन्न...