सिमडेगा, जून 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।जिला कुम्हार समाज की बैठक भरोसा महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश का समिति सदस्य रामचरण महतो उपस्थित हुए। बैठक में जिला कुम्हार समाज द्वारा 21 जून को दिन के 11 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें कुम्हार समाज के सभी मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश स्तर के समाज सेवी, प्रशासनिक पदाधिकारी और सभी प्रखंड के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, कुम्हार समाज के पदधारी व अन्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संजय महतो, सुबोध महतो,गणेश महतो, रामकृष्ण महतो, अखिलेश महतो, पवन महतो, सरवन महतो, सत्यनारायण महतो, सुभाष महतो आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मेधावी विद्यार...