पलामू, अप्रैल 25 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला स्थित उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट संचालित बेलचंपा के ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं की परीक्षा में टॉपर बने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सह स्कूल प्रबंधन के निदेशक अमित कुमार सिंह, उपनिदेशक नीलम सिंह, प्राचार्य दीपक तिवारी, प्राचार्य मनीष पांडेय, वरिष्ठ शिक्षिका खुशबू पांडेय एवं अजीत तिवारी ने समारोह का उदघाटन करने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। अमित कुमार सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन के कारण सभी ने ए ग्रेड हासिल किया है। यह भी पढ़ें- सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स...