उन्नाव, मई 11 -- बीघापुर। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरदहा नवीन में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नौ छात्रों को मेडल, स्मृति चिन्ह व साइकिल दी गई। प्रधान शिक्षक सजीव मिश्रा ने निजी कोष से यह उपहार देकर उत्सावर्धन किया। इस दौरान दिलीप बाजपेई, शांति कुमार, वीरेंद्र सिंह, धीरज सिंह, संदीप शुक्ला, जितेंद्र सिंह चंदेल, संदीप यादव, सोनू बाजपेई, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संजय पांडे, विनय पांडे, कल्पना सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...