पूर्णिया, जून 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान टीम। प्रतिभा को मिले सम्मान से हौसले ने उड़ान भरा। जिले के दसवीं और बारहवीं में बेहतर अंक लाकर उत्कृट प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं को आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से गुरुवार को विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। सीबीएसई 10 वीं में 90 प्रतिशत व 12वीं में 85 प्रतिशत अंक वाले छात्र-छात्राओं को पूर्णिया विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो अखिलेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएस कुमुद मिश्रा और मेयर विभा कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में काफी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को सफलता के मूलमंत्र भी अतिथियों के द्वारा दिए गये। सम्मान पाने वाले बच्चों में सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के भी सरकारी एवं न...