प्रतिभा सम्मान::::युवा पीढ़ी पर देश को समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी: भूपेंद्र
लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ। कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह केवल विद्यार्थी का सम्मान नहीं, उसके शिक्षक, माता पिता का सम्मान है। निश्चित रूप से आप सब के परिवार का, अभिभावकों का, गुरुजनों का, आपके परिवार के सभी सदस्यों का अभिवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि, आप सब लोग जानते हैं कि जब हम शिक्षा ग्रहण कर रहे होते हैं तो बड़े बड़े सपने देखते हैं, बड़े-बड़े लक्ष्य होते हैं। उनको प्राप्त करने के लिए हमारा पूरा परिवार और गुरुजन प्रयास करते हैं ताकि आप आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं हिन्दुस्तान की इस पहल का। यह अभियान हम सब को प्रेरणा देने वाला है। हिन्दुस्तान की ओर से जो प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया है उसमें सरकार के कई लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया है। आप से निवेदन है कि निरंतर मेहनत करते रहिए। अपने लक्ष्य को ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.