प्रतिभा प्रदर्शन को लेकर होगा डिजिटल युवा महोत्सव का आयोजन
चम्पावत, जुलाई 29 -- सतीश जोशी, चम्पावत। शासन के निर्देशानुसार राज्य में आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2026-27 के अंतर्गत जनपद चम्पावत में भी डिजिटल युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवनशैली, खेल, संस्कृति, पर्यटन, लोककला तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। डीएम मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें प्रतिभाग कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के उत्तराखंड निवासी युवा व्यक्तिगत एवं टीम श्रेणी में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन चार सप्ताह तक किया जाएगा, जिसमें फिटनेस चैलेंज के अंतर्गत सूर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.