लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ में विभिन्न खेलों में 31 एड हॉक प्रशिक्षक तैनात पूरे राज्य के लिए 394 प्रशिक्षकों की भर्ती की गईलखनऊ, संवाददाता।प्रशिक्षु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा देने के लिए खेल विभाग ने प्रदेश भर में विभिन्न खेलों के तकरीबन चार सौ प्रशिक्षकों की भर्ती की है। एथलेटिक्स, कबड्डी, क्याकिंग एंड कैनोइंग, कराटे, कुश्ती, क्रिकेट, खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, ताइक्वांडो, नेटबॉल, तैराकी, पॉवरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, रोइंग, वुशू, शूटिंग, साइकिलिंग, हॉकी और हैंडबाल में 394 प्रशिक्षक भर्ती किये गये हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक अप्रैल से सभी को तैनाती दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहली बार तैनात किये गये सभी प्रशिक्षक...