लखीमपुरखीरी, मई 9 -- ट्रस्ट जंगल लाइफ द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2025 के विजेता छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 17 विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंडियन हेरिटेज एकेडमी गोला के छात्र आयुष्मान दीक्षित ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान एसडी इंटरनेशनल स्कूल घरथनिया की छात्रा सूची प्रजापति और तृतीय स्थान अब्दुल रहीम पब्लिक स्कूल भुडवारा के छात्र धर्मवीर ने हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मदरसा कादिरी चिश्ती विलियमगंज भुडवारा, ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज, ब्राइटलैंड अकादमी, बाबूराम बाल उद्यान स्कूल भूतनाथ, चिल्ड्रंस अकैडमी, कृषक समाज इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्...