हापुड़, मई 25 -- हापुड़। संस्कृति मंत्रालय द्वारा 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों से सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 31 मई तक आवेदन होंगे। इसमें स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि विद्यालय के 10 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक आवेदन कराना सुनिश्चित करें। सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली के द्वारा आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा प्राप्त कराने की अंतिम तिथि 31 मई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...