फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के महाविद्यालयों में युवा महोत्सव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। महाविद्यालयों में रिहर्सल का दौर शुरू हो गया है। वहीं, प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को युवा महोत्सव के लिए तैयार किया जा रहा है। इस बार जोनल युवा महोत्सव गांव नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में होना तय है। जल्द ही युवा महोत्सव के आयोजन की घोषणा के लिए बैठक आयोजित होगी। बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा होगी और युवा महोत्सव को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता छात्र कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. प्रताप राठी करेंगे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा फरीदाबाद-झज्जर जोनल युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष पलवल के सरस्वती कन्या महाविद्यालय में इसका आयोजन किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में अग्रव...