बरेली, जुलाई 16 -- सैक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 में एसओएफ ओलम्पियाड-2025 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, पदक एवं गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। कैश पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रथम गुर्जर को Rs.5,000 तथा तनुज पटेल को 11,000 प्रदान किए गए। वहीं विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों को 1,000 के नकद पुरस्कार तथा 30 विद्यार्थियों को 500 रुपये के गिफ्ट वाउचर देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका सुनाली चौधरी एवं प्रधानाचार्या आशा कांडपाल ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कि...