गाजीपुर, अप्रैल 6 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टोडरपुर निवासी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 76वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने इंटर तक की पढ़ाई स्वामी आत्मानंद इंटर कॉलेज टोडरपुर से की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। प्रतिभा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। पिता शिव जी यादव ने बताया कि प्रतिभा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...