गोपालगंज, जुलाई 27 -- गोपालगंज। नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को मेरा युवा भारत (माई भारत) की ओर से कमला राय कॉलेज में जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत संगीत, चित्रकला, भाषण, नृत्य एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, कमला राय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिकेश पांडेय एवं जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौक...