हापुड़, जुलाई 28 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के दीक्षांत समारोह में एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉलेज और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया। प्रबंधन और प्राचार्य के मार्गदर्शन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा सानिया ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल कर सर्वोच्च सम्मान गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बीएड विभाग की मेधावी छात्रा टीना चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर पूरी यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उ...