उरई, मार्च 20 -- उरई। प्रतिभा किसी जाति धर्म की मोहताज नहीं होती है वह केवल मेहनत और निरंतर मांगती है उसी के बल पर कोई भी व्यक्ति असाध्य से असाध्य लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। यह बात उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ने छात्रों अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। केएस कान्वेंट स्कूल के गांधीनगर ब्रांच के शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा स्कूल से उनका पुराना नाता है।सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा स्कूल विद्यार्थियों के स्तर को सुधारने का सामाजिक और मानसिक स्तर को सुधारने का कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी कहा केएस कान्वेंट स्कूल द्वारा पढ़ाए गए बच्चे आईएएस पीसीएस बनने के बाद भी विद्यालय की जड़ों से जुड़े हुए हैं यह बड़ी बात है। इस दौरान डॉ रेनू चंद्रा, डॉ नरेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, डॉ ब्...