मधुबनी, मार्च 30 -- लौकही। नरहिया में शनिवार की रात्रि को कवि व साहत्यिकारों द्वारा आयोजित सगर राति दीप जरैय कार्यक्रम का उद्घाटन फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर साहत्यि अकादमी से पुरस्कृत कवि व लेखक चौकीदार उमेश पासवान द्वारा मैथिली में रचित उपराग,वर्णित रस तथा मुजरिम कविता संग्रह का विमोचन किये। मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता। नरहिया थाना में कार्यरत चौकीदार उमेश पासवान अपने कर्त्तव्यों का नर्विहन करते हुए तीन- तीन कविता संग्रहों का रचना कर इसका प्रकाशन करवाया यह काफी गर्व का बिषय है। वे यहां उपस्थित अन्य कवि व साहत्यिकारों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दिया। नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार अपने सम्बोधन में कवियों की प्रशंसा करते हुए सभी के उज्जव...