एटा, अप्रैल 23 -- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय महिला महाविद्यालय भरापुरा में गुरुवार को वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुपम सिंह, संयोजक डॉ. दीपांकर सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ.अभिनव द्विवेदी ने किया। छात्राओं ने संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. अनुपम सिंह ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए अनुश...