बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुस्तान ओलंपियाड, सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा एवं इंस्पायर मानक अवार्ड में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल चौधरी, प्रबंधक नितिन गर्ग एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। मेरठ प्रांत की सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 8 के छात्र लक्ष्य यादव ने सफलता प्राप्त की। वहीं हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 9 के छात्र जतिन राघव ने जनपद बुलंदशहर में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंस्पायर मानक अवार्ड में चयनित कक्षा 10 के छात्र सक्षम शुक्ला को 10 हजार रुपये...