संतकबीरनगर, मार्च 14 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया।वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोशनी, लक्ष्मी, साधना, प्रतिभा, शिवा, नंदनी, पायल, सज समेत 15 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राजू, मुन्नीलाल, मालती समेत 15 अभिभाव...