प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शुरू हुआ नवोदय- अवनीश
लोहरदगा, अगस्त 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना में बुधवार को विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के सभागार में समारोह का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य अवनीश चंद्र झा एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान, सरस्वती वंदना और नवोदय गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवोदय विद्यालयों की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव के प्रयासों से पांच अगस्त 1985 को हरियाणा के झज्जर और महाराष्ट्र के अमरावती में पहले दो नवोदय विद्यालय शुरू किए गए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.