गंगापार, मार्च 13 -- एंटी क्राइम एंटी करप्शन संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मंच पर अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली तीन होनहार बच्चियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। महिला जिलाध्यक्ष पूनम यादव के संयोजन तथा महिला मंडल प्रमुख सुमन ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों को माल्यार्पण कर उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख अवधेश कुमार निषाद, समीर जैन, एसपी ठाकुर, शिवाकांत मौर्य, सानू अग्रवाल, बबीता केसरवानी, नेहा वैश्य, शशांक अग्रवाल, अनिकेत, मुस्कान, आदित्य, देवांशी, अन्वी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...