सराईकेला, जुलाई 21 -- सरायकेला। प्रतिभावान खिलाड़ी शोभा महतो ने जिले का नाम रोशन किया है। धनबाद में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय लेजार रन चैम्पियनशिप में शोभा महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर शोभा अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके साथ ही, अक्टूबर महीने में वे दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शोभा अक्टूबर के पहले सप्ताह में दुबई में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद, अक्टूबर के अंत में वे विश्व चैम्पियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के लिए चुनौती पेश करेंगी...