बोकारो, मार्च 20 -- पेटरबार,प्रतिनिधि। पेटरवार की प्रदान संस्था की ओर से गोड्डा में तीन दिवसीय एक्सपोजर विजिट का सफल आयोजन किया गया। जिसमें में मनोन्नती महिला किसान उत्पादक समूह के सदस्यों ने भाग लिया। इस विजिट के दौरान किसानों ने बायो रिसोर्स सेंटर का दौरा किया, जहां उन्हें विभिन्न बायो-इनपुट्स जैसे प्राकृतिक उपादान से बने हुए आग्नेयास्त्र, जीवामृत, केंचुआ खाद आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बायो-इनपुट के निर्माण, उनकी संरचना तथा बाजार में उन्हें बेचने के तरीकों को भी समझा। उन लोगों ने स्थानीय किसानों के साथ संवाद कर उनके अनुभव भी जाने, जिससे उन्हें व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई की बायो-इनपुट का उपयोग और विपणन कैसे किया जाता है। प्रतिभागियों ने दाल मिल का भ्रमण किया, जहां उन्हें दाल प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया को व्यावहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.