वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में आयोजित शोध पद्धति पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों ने सातवें दिन रविवार को काशी भ्रमण किया। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान प्रतिभागियों ने काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत समझने का प्रयास किया। साथ ही प्रतिभागियों ने काशी एवं भारतीय ज्ञान परम्परा को भी जाना। इस दौरान प्रतिभागियों ने सारनाथ, गंगा घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, बाबा कीनाराम आश्रम, बीएचयू सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...