पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्रालय व विश्व बैंक से पोषित हरित राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर परियोजना के राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और उन्नीयकरण कार्य में कौशल विकास उन्नयन प्रशिक्षण कार्यशाला किया गया।रिहेबिलिटेशन और रिसेटलमेंट के तहत बरखेड़ा में हुई कार्यशाला में प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया। इसमें फल-सब्जी संरक्षण अचार मुरब्बा, शरर्त आदि बनाने के बारे में सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतियभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। स्वरोजगार को प्रेरित किया गया। होनहारों को प्रमाण पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...