पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विकास खंड बीसलपुर के ग्राम परेवा किशनी में दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारी देकर स्वालंबन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रभारी असीम कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान आकाश कमल ने किया। केंद्र की ओर से लाभार्थियों को पेन, पैड, फोल्डर तथा अन्य साहित्य वितरित किया गया। अतिथि व्याख्यानदाताओं सुधाकर, वीरेंद्र कुमार पाली, अभिप्रिय, पवन कुमार, अखिलेश कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी। 30 लाभार्थियों को मिश्रि...