प्रतिभागियों को ट्रॉफी-प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
बुलंदशहर, मई 14 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्याभारती मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक विशोक ने प्रवास के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वंदना सत्र में प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने उनका परिचय कराकर पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।प्रदेश निरीक्षक ने छात्रों को प्रेरणादायक बोध कथा सुनाकर सभी को एक सच्चा एवं इमानदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश निरीक्षक व प्रधानाचार्य ने वंदना स्थल पर आयोजित गणित पत्रवाचन प्रतियोगिता तरुण वर्ग शीर्षक- दैनिक जीवन में प्रायिकता का महत्व में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.