पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। जन शिक्षण संस्थान की ओर से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता जगदीश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। बताया कि वित्तीय व्यवस्था में आय, व्यय और बचत एक चक्र है। जिसमें किसी एक भी घटक के अनियमित होने पर पूरा वित्तीय प्रबन्धन विरुद्ध जाता है। पुराने समय में आय के सापेक्ष व्यय होने के बाद बचत की धारणा थी। वर्तमान में इस धारणा में कुछ परिवर्तन आया है. जिसमें आय के सापेक्ष बचत होने के बाद व्यय किये जाने का प्रावधान बनाया गया है। विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों पर कराई गई पोस्टर, निबंध, रंगोली, मेंहदी, स्लोग्न व सिलाई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि कार्यदेशक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.