रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी मेसरा में आयोजित पांच दिवसीय आईडीई बूटकैंप (चरण-2) का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन स्टार्टअप पिच मूल्यांकन सत्र विशेष आकर्षण रहा। इसमें प्रतिभागियों की शैक्षणिक दक्षता और उद्यमशीलता की सोच देखने को मिली। पैनल-1 में लॉजीटेक सॉल्यूशंस (रियल-टाइम ट्रैकिंग), फार्मकनेक्ट (किसानों के लिए व्हाट्सऐप-आधारित एआई) और स्कैनूड जैसी टीमों ने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञों ने किया। पैनल-2 में बाजरा स्नैक्स, ब्रेनचेन के माइनिंग वियरेबल और रेंट पार्टनर के फ्लैटमेट मैचिंग प्लेटफॉर्म जैसे विविध स्टार्टअप विचारों ने जजों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, पैनल-3 के प्रतिभागियों को उत्पाद की कमियों और मार्केट फोकस को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जहां पालतू पशु हेल्थकेयर ऐप Curaa.co.in न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.